संगीत क्या है?
संगीत क्या है?
पायलों की छनछन से
चूड़ियों की खनखन तक
भंवरों की भनभन से
बसा है कण-कण तक
आ महसूस तो कर
हवाओं में संगीत है
घटाओं में संगीत है
लेहरो में संगीत है
जो बहरो को सुनाई दे
पानी के ठहराव में संगीत है
मदहोशी में संगीत है
बेहोशी में संगीत है
वीणा, ढोल-मंजीरा, तबला
माध्यम मात्र है
आ सुन तो सही
मेरी ख़ामोशी में संगीत है
सावन की बूंदों में संगीत है
गहरी नींदों में संगीत है
कुल मिलाकर कहूं
हर बिंदु में संगीत है
तुम में संगीत है
'शुभम' में संगीत है
गीत, वाद्य, नृत्य
का संगम ही संगीत है
आह से वाह तक
का माध्यम ही संगीता है।
Comments
Post a Comment